खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने आज बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए मोना सेन की नियुक्ति को मंजूरी दी है। आदेश महानदी भवन, संस्कृति विभाग से जारी हुआ है। मोना सेन का नाम प्रदेश के फिल्म और संगीत जगत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने वर्षों तक छत्तीसगढ़ी फिल्मों और लोकगीतों में अपने अभिनय और आवाज़ से अलग पहचान बनाई है।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब मोना सेन का दायित्व रहेगा कि वे राज्य में फिल्म निर्माण, कला और संस्कृति के प्रोत्साहन के लिए निगम की गतिविधियों को और सशक्त दिशा दें।
संस्कृति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, “सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले, इसी कड़ी में मोना सेन की नियुक्ति से नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


