खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। राज्य शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि हर वर्ष की भांति छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम 2 से 4 नवम्बर को जिला मुख्यालयों में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभागीय उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाए। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शालीन होना चाहिए। किसी प्रकार का अभद्र प्रदर्शन न हो यह सुनिश्चित किया जाएगा। 1 से 5 नवम्बर तक की रात्रि में सभी जिला मुख्यालयों में स्थित भवनों पर रोशनी की जायेगी । स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय भवनों के साथ-साथ निजी संस्थाओं को भी रोशनी किए जाने हेतु निर्देश है। शासन के कल्याणकारी योजनाओं हितग्राही मूलक को कार्यक्रम में लाभान्वित किया जाएगा। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसदों, विधायकगण, जन-प्रतिनिधि को अतिथि के रूप में उपस्थिति हेतु अनुरोध किये जाने हेतु निर्देश है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


