खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सेंट्रल जेल रायपुर में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। जेल के अंदर से एनडीपीएस एक्ट के आरोपी राशिद अली उर्फ राजा बैझड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बैरक नंबर–15 का है, जिसमें राशिद कसरत करते हुए नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में राशिद अली के साथ रोहित यादव और राहुल वाल्मीकि भी दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि जेल के भीतर मोबाइल और इंटरनेट का खुलेआम उपयोग हो रहा है। यह घटना 13 से 15 अक्टूबर 2025 के बीच की बताई जा रही है।
वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश जारी किए हैं। जेल अधीक्षक से पूरी रिपोर्ट तलब की गई है और यह पता लगाने को कहा गया है कि कड़ी निगरानी के बावजूद मोबाइल फोन जेल में कैसे पहुंचा।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


