खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय बालोद में पदस्थ दो बाबुओं को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर ने CMHO कार्यालय के वाहन चालक से 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत प्रार्थी मुकेश कुमार यादव ने एसीबी रायपुर में दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि उसका डिमोशन कर उसे चौकीदार पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुर में पदस्थ किया गया था। उसने इस आदेश के खिलाफ बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसके बाद कोर्ट से स्टे आदेश मिला था। इसके बाद जब वह फिर से वाहन चालक के पद पर बहाल हुआ तो सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के नाम पर CMHO कार्यालय के दोनों बाबुओं ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों बाबू पहले ही 20 हजार रुपए एडवांस के रूप में ले चुके थे। बाकी के 30 हजार गुरुवार को देने के लिए कहा गया था। एसीबी की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई। जैसे ही आरोपी बाबू प्रार्थी से दूसरी किश्त के रूप में 15-15 हजार रुपए (कुल 30 हजार रुपए) ले रहे थे, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


