खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। नगर पंचायत शिवरीनारायण के बस स्टैंड के पास सरकारी जमीन पर वर्षों से संचालित मदरसा और गौ औषधालय पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। नगर पंचायत ने उस सरकारी जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया है जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।
इस दौरान मौके पर ASP, SDM, SDOP, तहसीलदार सहित भारी पुलिस बल मौजूद था। शिवरीनारायण में कई वर्षों से सरकारी जमीन पर मदरसा और गौ औषधालय संचालित हो रहे थे। पिछले महीने मदरसा के लिए जमीन आवंटन के आवेदन मिलने के बाद तहसीलदार ने सार्वजनिक सूचना जारी की थी।
इसके बाद हिंदू संगठनों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया और शिवरीनारायण के सभी व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। इसी दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए मदरसा और गौ औषधालय को हटाया जाएगा। आज की इस कार्रवाई के तहत सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने का काम किया गया और पुलिस बल की सहायता से कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


