खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से आई एक चौंकाने वाली खबर की मालखरौदा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली घोघरी ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, ईदन बी नाम की महिला के नाम पर योजना के तहत आवास तो स्वीकृत हुआ, लेकिन निर्माण नहीं हुआ, फिर भी पूरी राशि निकाल ली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि आवास मित्र और रोजगार सहायक ने महज एक शौचालय को पूरा मकान दिखाकर सरकारी धन हड़प लिया।
मास्टरमाइंड बताया जा रहा है रोजगार सहायक संजय भारद्वाज, जो पहले भी कई बार सस्पेंड हो चुका है।बताया जा रहा है कि यह घोटाला इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि सरपंच और सचिव तक को भनक नहीं लगी।मामले में एक और चौंकाने वाली बात ये है कि पति की मृत्यु के बाद बेटे सलमान के नाम पर भी दूसरा आवास दिखाकर राशि निकाल ली गई।
ग्रामीणों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। यह मामला पंचायत स्तर पर योजनाओं में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही की गंभीर तस्वीर पेश करता है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


