खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। सक्ती उपजेल के बाहर एक युवक से मारपीट के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामला तब सुर्खियों में आया जब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए सहायक जेल अधीक्षक सतीश चंद्र भार्गव को निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश जेल एवं सुधारक सेवाएं के महानिदेशक द्वारा जारी किया गया। आदेश में बताया गया है कि प्रथम दृष्टया सतीश चंद्र भार्गव के खिलाफ सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। सतीश चंद्र भार्गव को निलंबित करते हुए रायपुर स्थित जेल एवं सुधारक सेवाएं महानिदेशक कार्यालय में अटैच किया गया है।
जानकारी के अनुसार, उपजेल के सामने जेलर और तीन आरक्षकों ने मिलकर एक युवक की मारपीट की। यह घटना उस समय हुई जब युवक नशे की हालत में जेल परिसर में पहुंचा और अपने साथी कैदी से मिलने की जिद करने लगा। कई बार समझाने के बावजूद युवक ने जेलर की बात नहीं मानी। जेलर के अनुसार, युवक ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद जेल प्रबंधन ने कार्रवाई की। इस मारपीट का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे घटना तेजी से वायरल हो गई और जनसाधारण में रोष फैल गया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक के साथ जेलर और आरक्षक मारपीट कर रहे हैं।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


