खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के दौरान एक गंभीर लापरवाही और हादसे की घटना सामने आई है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है, जहां बुधवार देर रात रायपुर पुलिस द्वारा रोजाना की तरह नशे के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान एक बलेनो कार (क्रमांक CG 04 ML 8357) चेकिंग पॉइंट को तोड़ते हुए तेज रफ्तार में भागने लगी। कार में सवार सिद्धांत दान और आदित्य चौधरी नाम के दो युवक पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लापरवाहीपूर्वक वाहन दौड़ाने लगे।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने जैसे ही कार को रोकने का प्रयास किया, चालक ने वाहन की गति और बढ़ा दी। इसी बीच वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू कार ने यातायात आरक्षक हेम कुमार पटेल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक, उनके दाहिने पैर की हड्डी पूरी तरह से टूट गई है और फिलहाल उनका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रायपुर पुलिस द्वारा नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तेलीबांधा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी, तभी इन दोनों युवकों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए पुलिस चेकिंग पॉइंट को तोड़ दिया।
एएसपी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों युवक किसी क्लब से लौट रहे थे और संभवतः नशे की हालत में थे। पुलिस की मौजूदगी देखकर उन्होंने गिरफ्तारी से बचने के लिए तेज रफ्तार में वाहन भगाने की कोशिश की, जिसके चलते यह हादसा हुआ। दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। दोनों के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस कर्मी को चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी प्रशांत शुक्ला ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा, “पुलिस कर्मियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नशे के खिलाफ अभियान किसी भी स्थिति में रुकेगा नहीं। ऐसे लापरवाह और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


