खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर।जिले के मस्तूरी क्षेत्र से एक नशेड़ी शिक्षक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह क्लास रूम में शिक्षिका और बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतारकर बैठा नजर आ रहा है। आरोप है कि टीचर आए दिन शराब का नशा कर स्कूल आता है और बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है। मामला मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम सोन के प्राइमरी स्कूल का है।
दरअसल, मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम सोन स्थित प्राइमरी स्कूल में विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप शिक्षक के पद पर कार्यरत है। बीते 14 अक्टूबर को वह शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था। दोपहर करीब एक बजे टीचर ने पहले स्कूल के शिक्षकों से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। इसके बाद महिला शिक्षकों व बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतारकर कुर्सी में बैठ गया। इसका वीडियो किसी ने बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
आरोप है कि टीचर रोज शराब पीकर स्कूल आता है। वायरल वीडियो में कुर्सी पर बैठा टीचर इतने नशे में दिख रहा कि उसके मुंह से सही तरीके से आवाज तक नहीं निकल रही। उसकी जुबान लड़खड़ा रही। शिक्षा विभाग के अफसरों ने वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच कर दोषी टीचर पर कार्रवाई करने की बात कही है।
Trending
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


