खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छुईखदान पुलिस ने नगर के सोनी ज्वेलर्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में हुए चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात एवं अन्य सामान बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये है।
यह चोरी 8 और 9 अक्टूबर की रात सोनी ज्वेलर्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में हुई थी। अज्ञात आरोपियों ने ताला तोड़कर लगभग 4 किलो चांदी के गहने, चांदी का सिक्का, पायल और देवी-देवताओं की मूर्तियां सहित कई आभूषणों की चोरी कर फरार हो गए थे।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी प्रहलाद निषाद और एक नाबालिक को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, मास्टरमाइंड नाबालिक ही था, जिसने पूरी योजना बनाई। वहीं, एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।
Trending
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी


