खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के ग्राम पंचायत करमरी के प्राथमिक शाला पखनाबेड़ा में शिक्षक कभी उपस्थित नहीं रहते है। इस स्कूल का हाल यह है कि बच्चे स्कूल आते है। स्वयं से प्रार्थना करते है और बैग उठाकर वापस घर चले जाते हैं। 11 अक्टूबर को सामने आए एक वीडियो से इस स्थिति का पता चला है, कि बच्चे पिछले कई दिनों से ऐसा कर रहे है। कई बार बच्चे स्वयं ही छुट्टी की घंटी बजाकर स्कूल छोड़ देते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ हैं, लेकिन उनकी उपस्थिति अनियमित है। वे अक्सर स्कूल नहीं आते या दोपहर 3 बजे से पहले ही चले जाते हैं। इससे बच्चे बिना किसी देख-रेख के अकेले रह जाते हैं। हाल ही में वायरल हुए वीडियो में बच्चे शिक्षकों की गैरमौजूदगी में प्रार्थना कर स्कूल बंद करते और घर लौटते दिख रहे हैं। गांव के अभिभावकों और ग्रामीणों में इस स्थिति को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से तत्काल जांच एवं सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही शिक्षक व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे स्कूल के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
बीईओ सुखराम देवांगन और बीआरसी ताहिर खान ने बताया कि जानकारी मिलते ही वे जांच के लिए स्कूल पहुंचे हैं। उन्होंने पुष्टि की कि प्राथमिक शाला में 11 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, इसके लिए दो शिक्षक पदस्थ हैं, जिनके स्कूल न आने की शिकायतें मिली हैं। उन्हाेने ग्रामीणों और पालकों से बात की है और कहा है कि यह एक गंभीर मामला है, जिसमें दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


