खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के लैगा गांव में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक संतराम यादव ट्रक चालक था और आए दिन शराब के नशे में अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा करता था। शनिवार शाम करीब 6 बजे दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में संतराम ने पत्नी की हत्या कर दी और कुछ देर बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
Trending
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका


