खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। पत्थलगांव की बागबहार पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत गांजा तस्करी के मामले में फरार तीन आरोपियों को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जो सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।
मामला थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव मोहनीपूरी का है। पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त को निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव के घर में छापा मारने पर पुलिस को देख आरोपी परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली, जिसमें सोफे, कूलर और स्कॉर्पियो में छिपाकर रखा 16 किलो अवैध गांजा मिला, जिसकी बाजार कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई। साथ ही एक स्कॉर्पियो और स्कूटी को भी जब्त किया गया था।
मुख्य आरोपी रामप्रताप यादव को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। वहीं उसकी पत्नी गुलाबी यादव, बेटा नूरपति यादव और बहू शांति उर्फ नूरो बाई घटना के बाद से फरार थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली कि तीनों आरोपी उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम वलींगा में छिपे हुए हैं। इस पर बागबहार पुलिस के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उन्हें रायगढ़ जिले के एक व्यक्ति ने बिक्री के लिए दिया था। पुलिस ने उस व्यक्ति को भी चिन्हित कर लिया है, जो फिलहाल फरार है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। फरार मुख्य सप्लायर की तलाश जारी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


