खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ से अगले दो-तीन दिनों में मानसून के लौटने की संभावना है। 24 सितंबर से 9 अक्टूबर तक मानसून की वापसी रेखा उत्तर-पश्चिम भारत में अटकी हुई थी। 10 अक्टूबर को एक ही दिन में यह मध्य भारत तक पहुंच गई है।
शनिवार को यह रेखा वाराणसी, जबलपुर, अकोला, अहिल्यानगर और अलीबाग तक पहुंच गई है। अगले दो-तीन दिनों में यह उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। मानसून की वापसी होने पर उत्तर-पूर्वी हवा का आगमन शुरू होगा। रायपुर के साथ सरगुजा और बिलासपुर संभाग में मौसम शुष्क हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून की वापसी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी।
पिछले 24 घंटे के दौरान बिलासपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। अंतागढ़ में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश हुई। मैनपुर में 70, लोहंडीगुडा में 60, बालोद में 50, चारामा, भानुप्रातपपुर में 40, दुलदुला, डौंडीलोहारा, बिलाईगढ़ में 30 मिमी बारिश हुई। अन्य कई जगहों पर हल्की वर्षा हुई। बारिश ना की वजह से प्रदेश में सभी जगहों पर म दिन का तापमान सामान्य से कुछ ग में कम हो गया है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ ने तथा राज्य के कुछ हिस्सों में अभी बारिश की स्थितियां बनी हुई है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की वापसी के बाद प्रदेश में वातावरण शुष्क होगा। हवा में नमी खत्म होगी। इससे ठंड महसूस होगी। रविवार को राजधानी रायपुर में हल्के बादल में रहेंगे। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज मौसम आपका संडे प्लान बिगाड़ सकता है। रविवार को बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश भी हो सकती है। इस दौरान तापमान 23 से 31 डिग्री सेलसियस तक रहने के आसार हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


