खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। निगम क्षेत्र अंर्तगत गंगामुण्डा तालाब चौपाटी के समीप रोहित नाग पिता रविन्द्र नाथ निवासी गांधी नगर वार्ड के द्वारा अवैध रूप से तलाब बंड के ऊपर शासकीय जगह पर विगत 4 दिनों से अतिक्रमण कर चिकन दुकान का संचालन किया जा रहा था । आगामी दिनों में छठ महापर्व की पूजा अर्चाना गंगामुड़ा तालाब में की जाती है, उक्त स्थान पर किसी भी प्रकार का मांसाहारी से संबन्धित व्यवसाय काे हटाने के लिए निगम के निर्देश के परिपालन में अतिक्रमण को हटाने कहा गया।
जिस पर अतिक्रमण धारी के द्वारा निगम कर्मचारियाें को जान से मार देने की धमकी दिया गया तथा, अतिक्रमण धारी रोहित नाग एवं राजेश नाग पिता रविन्द्र नाथ के द्वारा पूर्व पार्षद एवं वार्ड के महिला-पुरूष लगभग 20 से 25 जनों के साथ कार्यालय में आकर अभद्र गाली-गालौज करने लगे साथ ही पूर्व पार्षद विक्रम डांगी के द्वारा मुझे कहा गया कि तु ज्यादा उछल रहा है, तेरा मस्ती मै निकाल दूंगा, मेरी सरकार आने दे तेरे को मैं बताऊंगा बोलकर धमका रहा था।
तत् पश्चात आज शनिवार काे निगम कर्मचारियाें एवं महापाैर, एमआईसी व पार्षदाें द्वारा बोधघाट थाना को पत्र लिखकर पुलिस बल को ले जाकर उक्त अतिक्रमण को हटाने आवेदन प्रस्तुत कर एफआईआर दर्ज करवाया गया है।
Trending
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार


