खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से कृषि एवं दलहन की उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए पीएम धन्य-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन तथा कृषि संबद्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 2100 से अधिक परियोजनाओं का उदघाटन एवं शीलान्यास 11 अक्टूबर 2025 को करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली में किया जाएगा, जिसमें सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत में देश के सभी कृषि विज्ञान केंद्र तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली से संबद्ध देश के सभी अनुसंधान संस्थान अपने अपने संस्थानों में क्षेत्र के कृषकों के साथ मिलकर कार्यक्रम में ऑन लाइन माध्यम से जुड़ेगे।
इसी तारतम्य में कृषि विज्ञान केंन्द्र जगदलपुर में भी वृहत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंन्द्र के प्रमुख डॉ संतोष कुमार नाग ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन जिले के लगभग 200-250 तक कृषकों के साथ मिलकर किया जाएगा, जिसमें बस्तर क्षेत्र में कृषि विकास से संबन्धित सुझाव एवं दलहनी व तिलहनी फसलों के उत्पादन बढ़ाने से संबन्धित सुझाव कृषकों काे दी जाएगी। साथ ही कीट बीमारियों एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित वर्कशॉप और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Trending
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश


