खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर जिले के आदेर गांव को कभी नक्सलियों का अभेद्य गढ़ कहा जाता था, वहां अब पुलिस और सुरक्षाबलों ने नये सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप की स्थापना कर दी है। जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंर्तगत घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों के बीच बसे आदेर गांव में नक्सलियों के शीर्ष नेताओं का लंबे समय से ठिकाना रहा है। यह इलाका सुरक्षाबलों के लिए कई वर्षों तक नो – गो जोन माना जाता था। लेकिन अब उसी गांव में पुलिस ने कदम रखकर माओवादियों के डर के साम्राज्य को ध्वस्त कर दिया है।
आज शुक्रवार काे नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी के संयुक्त ऑपरेशन के तहत यहां नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप की स्थापना की गई। यह नया सुरक्षा कैंप नारायणपुर जिले में पिछले एक वर्ष में स्थापित 11 वां नया पुलिस कैंप है। अबूझमाड़ जैसे बेहद संवेदनशील इलाके में इस तरह लगातार पुलिस कैंपों की स्थापना से यह साफ संकेत मिलता है कि अबूझमाड़ डर से नहीं, विकास से पहचाना जाएगा। नये सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप की स्थापना के साथ ही इलाके की सर्चिंग अभियान शरू कर दिया गया है।
नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया का कहना कि यह कैंप न केवल सुरक्षा की दृष्टि से अहम होगा बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के लिए विकास का नया द्वार खोलेगा। कैंप की स्थापना के साथ ही अब आदेर और आस-पास के गांवों में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और मोबाइल नेटवर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अबूझमाड़ के जिन इलाकों में पहले सरकारी अफसर और योजनाएं पहुंचना मुश्किल था, वहां अब पुलिस की मौजूदगी के साथ विकास काे गति मिलेगी।
Trending
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश


