पुनर्वास की पूरी सुविधा दी जाएगी
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। माओवादी संगठन के द्वारा पिछले एक महीने में लगातार 8 प्रेस नोट जारी किए गए हैं, जिनमें केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय उर्फ पोलित ब्यूरो सदस्य सोनू ने साफ शब्दों में कहा है कि वे अब जनता से संवाद के जरिए आंदोलन आगे बढ़ाना चाहते हैं। इन प्रेस नोट्स को उत्तर बस्तर, गढ़चिरोली और माड़ डिवीजन कमेटियों का समर्थन भी मिल चुका है। हालांकि तेलंगाना स्टेट कमेटी ने इस दावे को खारिज करते हुए एक अलग बयान जारी किया है। इससे माओवादी संगठन के भीतर मतभेद और व विभाजन की स्थिति बनी हुई है। हम नक्सलियाें द्वारा जारी भ्रामक 8 प्रेस नोट की पुष्टि नही करते है।
नक्सलियाें द्वारा जारी 8 प्रेस नोट के संबध में बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि पुलिस ने इन सभी नक्सली पर्चाें को जांच के दायरे में लिया है और उनकी सत्यता की पुष्टि की जा रही है। उन्होंने कहा कि माओवादी नेताओं के पास अब केवल एक ही विकल्प बचा है, हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटना। उन्हाेने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी माओवादी समूह या व्यक्ति आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में आना चाहता है, उसका स्वागत किया जाएगा और पुनर्वास की पूरी सुविधा दी जाएगी। आईजी ने चेतावनी दी कि अगर माओवादी संगठन हिंसक गतिविधियां जारी रखते हैं, तो पुलिस की कार्रवाई और भी सख्त होगी। उन्होंने कहा कि अब समय कम बचा है, इसलिए हिंसा छोड़कर शांति का रास्ता अपनाना ही उनके लिए बेहतर विकल्प है।


