खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम ने साफ कर दिया है कि शहर के किसी भी मंदिर से अब संपत्तिकर नहीं लिया जाएगा। महापौर मीनल चौबे ने कहा है कि निगम क्षेत्र के किसी भी जोन या वार्ड में स्थित मंदिरों पर प्रॉपर्टी टैक्स लागू नहीं होगा।
इसके बावजूद जोन-4 के अंतर्गत ब्राम्हणपारा वार्ड क्रमांक 43 स्थित सोहागा मंदिर में संपत्तिकर नोटिस देने पहुंचे निगम कर्मचारियों मोहर्रिर सुशात और अमर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दोनों से तीन दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।
मीनल चौबे ने इस मामले को गंभीर लापरवाही बताते हुए गहरी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमानुसार मंदिरों को टैक्स नोटिस नहीं दिया जाना चाहिए। भविष्य में ऐसी गलती दोहराई गई तो संबंधित कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश


