खबर वर्ल्ड न्यूज-नारायणपुर। जिले काे नक्सल मुक्त बनाने के उद्देश्य से नक्सल विरोधी अभियान अपने चरम पर है। इसी तारतम्य में आज थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत डी-माइनिंग/सर्चिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आईईडी होने की आशंका पर बीडीएस टीम द्वारा सावधानीपूर्वक सर्च किया गया, जिसमें ग्राम इकनार के जंगल-पहाड़ी से 5 किग्रा वजनी 1 नग कुकर कमांड आईईडी बरामद किया गया है। तत्पश्चात बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से आईईडी नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। यह बरामदगी नक्सलियों की सक्रियता की पुष्टि करती है, जो सुरक्षाबलों एवं आम नागरिकों को हानि पहुंचाने की मंशा से विस्फोटक लगाते हैं। पुलिस बल एवं सुरक्षा एजेंसियाँ निरंतर सघन सर्चिंग एवं डी-माइनिंग ऑपरेशन चलाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।
Trending
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
- भिलाई में भीषण सिलेंडर धमाका: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम
- धमतरी में AI क्रांति: भविष्य की तकनीक से लैस होंगे युवा, कलेक्टर की पहल से खुलेगा वैश्विक अवसरों का द्वार
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश


