खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गंडई थाना क्षेत्र के ग्राम रोड अतरिया में आज तड़के एक शिक्षक दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भदेरा मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक बाबूलाल सोरी और उनकी पत्नी सुनीति सोरी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
आरोपी की पहचान भगवती गोंड के रूप में हुई है, जो आदतन अपराधी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर गंडई पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में सघन सर्च अभियान चला रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है।
Trending
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़े बदलाव के संकेत, साय सरकार और संगठन में हो सकती है ‘सर्जरी’
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से हथियार, विस्फोटक सहित एक करोड़ नगद बरामद
- पीएम सूर्यघर योजना: राहूद के जयलाल वर्मा बने मिसाल, ₹1.08 लाख की सब्सिडी के साथ बिजली बिल से मिली ‘आजादी’
- छत्तीसगढ़ में अब ‘सिस्टर’ नहीं ‘ऑफिसर’ कहलाएंगी नर्सें
- चंपारण्य धाम– छत्तीसगढ़ का वह पावन आंगन, जहाँ प्रकटे थे पुष्टिमार्ग के प्रणेता महाप्रभु वल्लभाचार्य
- “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
- छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास


