खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गुरूवार को राजीव भवन में आयाेजित प्रेसवार्ता में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि भाजपा और भ्रष्टाचार अब एक-दूसरे के पर्याय बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दाैरान स्वीकृत आनंद ढाबा के सामने से ज्योति नर्सरी, हाटकचोरा और करकापाल तक महज चार महिने पहले बनी वैकल्पिक सड़क में 8 करोड़ 66 लाख 44 हजार रुपये का बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है।
सुशील मौर्य ने कहा कि यह सड़क महज चार महीने पहले बनी है, महज चार महिने पुरानी सड़क में बने गड्ढे भाजपा सरकार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की गवाही दे रहा है। उन्हाेने कहा कि इस भ्रष्टाचार काे छुपाने के लिए भाजपा सरकार ने इस सड़क में बाहरी वाहनों का परिचालन पर रोक लगाकर जनता को गुमराह करते हुए भ्रष्टाचार काे छिपाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क की स्वीकृति कांग्रेस सरकार में हुई थी, लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में इसका निर्माण भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया। उन्हाेने कहा कि पुराने साढ़े तीन मीटर चाैड़ी पुरानी सड़क पर भारी वाहन चलते थे, लेकिन अब 8 करोड़ 66 लाख की लागत से बनी इस नई सड़क पर भारी वाहन तक नहीं चल पा रहे हैं। इसका जवाब भाजपा के मंत्री, सांसद और स्थानीय विधायक को जनता के बीच आकर देना चाहिए।
प्रेसवार्ता के दाैरान वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग, रविशंकर तिवारी, संजय पाणिग्रही, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, कोमल सेना, पार्षद सूर्यापानी, सुशीला बघेल, जस्टिन भवानी, लोकेश चौधरी, निकेतराज झा, अनुराग महतो, एस. नीला और उस्मान रजा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


