खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार के साथ-साथ आम लोग भी नवाचार कर रहे हैं। कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड के छोटे से गांव मुसुरपुट्टा में एक ऐसी ही प्रेरणादायक पहल सामने आई है। यहां के अधिकारी-कर्मचारियों ने बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को हवाई यात्रा का अवसर देकर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई है, जिससे गांव के परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस पहल के तहत, जो भी छात्र या छात्रा 10वीं या 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करता है, उसे हवाई जहाज में उड़ान भरने का मौका दिया जाता है, वहीं अब अगला लक्ष्य सिंगापुर ले जाने का रखा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार इस अनोखी योजना से पहले, गांव में 60 प्रतिशत अंक लाना भी बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी, लेकिन अब कई छात्र 85, 90 और 95 प्रतिशत तक अंक हासिल कर रहे हैं। यह पहल साल 2008 में शुरू हुई थी और तब से लेकर अब तक इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है, और परीक्षा परिणामों में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मुसुरपुट्टा गांव अब पूरे जिले के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल बन चुका है, जो सामूहिक प्रयासों से बदलाव की मिसाल पेश कर रहा है। हवाई यात्रा का अनुभव कर चुके तोषन कुमार साहू ने बताया कि 10वीं में 92 प्रतिशत अंक लाने पर उन्हें भुवनेश्वर की हवाई यात्रा का मौका मिला।अब उनका लक्ष्य 12वीं में 99 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में टॉप करना है, ताकि वे ग्रामीणों के साथ सिंगापुर की यात्रा पर जा सकें, जैसा कि ग्रामीणों ने शर्त रखी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


