खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। कोतवाली पुलिस ने नशे की गोलियों के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र से आ रही एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें नशे की गोलियां मिली।
राजनांदगांव पुलिस को सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र से एक ट्रक में सवार लोगों के द्वारा नशे की गोलियां लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस में नाके बंदी कार्रवाई की और उक्त ट्रक को पड़ा जिसमें पुलिस को 2 पैकेट में नाइट्रोसम- 10 टेबलेट की 190 नग गोलियां 1482 रूपये, 3 नग टचस्क्रीन मोबाईल, और ट्रक जब्त किया है।
पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालक किशोर सिन्हा ने बताया कि वाह नाइट्रोसम- 10 टेबलेट को महाराष्ट्र से खरीदकर राजनांदगांव लाकर किशन सेन और एवं विशाल मिश्रा को देता है । उक्त नशीली टेबलेट राजनांदगांव शहर में बिक्री किया जाता है। सीएसपी वैशाली जैन ने बताया कि इस मामले में किशोर सिन्हा, किशन सेन और विशाल मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


