खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से 13 साल की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। परिवार वालों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूरा मामला बिशेषरा गांव का है।
मृतक खुशबू वाकरे सातवीं क्लास में पढ़ती थी। मृतक बच्ची की मां ने बताया कि बेटी को रात में अत्यधिक दस्त हो रहा था। तबियत बहुत ज्यादा खराब होने के कारण हमने उसका इलाज डॉक्टर भगवान दास निवासी पिपलामार से कराया था। इसके पहले भी हम लोग उससे इलाज कराते रहे हैं और ठीक भी होते रहे हैं, पर पता नहीं आज इलाज के दौरान ऐसा क्या हुआ कि बिटिया की मौत हो गई।
मृतक की मां ने रोते हुए बताया कि मेरी बेटी खुशबू को रात में बहुत दस्त हो रहा था। सुबह उसका इलाज हमने झोलाछाप डॉक्टर भगवान दास से कराया, जहां उसकी हालत और बिगड़ती रही। जब बिटिया की तबियत और ज्यादा बिगड़ने लगी तो भगवान दास ने उसे कही और ले जाने की सलाह देने लगा। इसी दौरान बच्ची की मौत हो गई। फिर बच्ची को जिला अस्पताल लेकर आए। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को बहुत ज्यादा दस्त होने के कारण वो डिहाइड्रेशन की शिकार हो गई और झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने से उसकी मौत हो गई।
पीएम रिपोर्ट के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। यह केस इलाज से संबंधित जुड़ा हुआ है तो सारे पक्षों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मर्ग कायम कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


