खबर वर्ल्ड न्यूज- रामानुजगंज। नगर में एक 10 वर्षीय बालक के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। भारत जसवंत रवि का 10 वर्षीय पुत्र हार्दिक रवि जो पांचवीं में अध्ययनरत था, उसने सोमवार शाम घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम हार्दिक अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था। शाम साढ़े छह बजे के बीच वह अचानक घर के एक कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब उसका भाई उसे बुलाने गया तो उसने देखा कि हार्दिक फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी।
उस समय हार्दिक के माता-पिता, भारत जसवंत रवि एवं उनकी पत्नी, किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घटना की खबर मिलते ही पिता तत्काल घर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्दिक को मृत घोषित कर दिया।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार


