खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिरनपुर हत्याकांड के मामले में सीबीआई ने हाल ही में अपनी चार्जशीट पेश की थी। वहीं अब आज से इस मामले में ट्रायल शुरू होने जा रहा है। बिरनपुर हिंसा मामले में 2 साल बाद ट्रायल शुरू होगा। इस मामले में विधायक ईश्वर साहू समेत 23 गवाहों के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। सभी गवाहों के बयान तीन दिनों तक रायपुर के स्पेशल कोर्ट में दर्ज होंगे। CBI चार्जशीट में पुलिस पर पत्थरबाजी का जिक्र किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 8 अप्रैल 2023 को बेमेतरा के बिरनपुर में हिंसक घटना को अंजाम दिया गया था। इस हिंसा में भुवनेश्वर साहू समेत तीन लोगों की मौत हुई थी। तीन लोगों की मौत के बाद बिरनपुर में हालात तनावपूर्ण हो गए थे और जमकर हंगामा भी हुआ था।
वहीं इस इंसा के बाद साय सरकार ने बिरनपुर हिंसा मामले की सीबीआई जांच का ऐलान किया था। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इसे लेकर विधानसभा सत्र के दौरान घोषणा की थी। सदन में बिरनपुर हिंसा के पीड़ित और विधायक ईश्वर साहू ने ही यह मुद्दा उठाया था।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


