खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ मेघगर्जन की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, 10 अक्टूबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और गर्जन की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।
मुख्य वर्षा वाले स्थानों में डभरा, पुसौर और छाल में 5 सेमी, जबकि चांपा, पामगढ़, लोरमी, चंद्रपुर और बम्हनीडीह में 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई। अन्य स्थानों जैसे दुर्गकोंदल, बिल्हा, जैजैपुर, खरसिया और पिथौरा में 2 सेमी तक वर्षा रिकॉर्ड हुई।
राजधानी रायपुर में आज (8 अक्टूबर) आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर का अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने की उम्मीद है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


