खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने नागरिकों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह खोली है। खैरागढ़ नगर के इतवारी बाजार निवासी मनीष अग्रवाल ने इस योजना के अंतर्गत अपने मकान की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित किया है। लगभग 3 लाख लागत वाले इस सिस्टम पर उन्हें केंद्र सरकार से कुल मिलाकर 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई।
सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से अग्रवाल के घर में औसतन 450 यूनिट की खपत के मुकाबले 590 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उनका मासिक बिजली बिल ‘शून्य’ हो गया। उनका कहना है कि मात्र तीन से चार वर्षों में पूरी लागत की भरपाई हो जाएगी और आगामी दो दशकों तक मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त होगा। यह पहल न केवल व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक लाभ दे रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


