KWNS – प्रिया पाठक, रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उनका यह दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी खास माना जा रहा है, क्योंकि वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से वे सीधे 8:25 बजे नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल पहुंचे और रातभर वहीं विश्राम करेंगे।
शनिवार का कार्यक्रम (4 अक्टूबर)
सुबह 11:00 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 12:10 बजे माँ दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
12:35 बजे सिरहासार भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद वे बस्तर दशहरा में शामिल होंगे और परंपरागत मुरिया दरबार में जनजातीय समाज से संवाद करेंगे।
बस्तर दशहरा अपनी अनोखी परंपराओं और भव्य आयोजन के लिए प्रसिद्ध है। इस बार गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ जाएगी। साथ ही वे अपने दौरे के दौरान सुरक्षा और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं।


