खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केरेगांव थाना क्षेत्र के जंगल में ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने वाला एक दरिंदा मजदूर ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर घटी इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राकेश मांडवी के रूप में हुई है, जो दूसरे जिले से आकर ईंट-भट्ठे में काम करता था। घटना के बाद गांव वालों ने बच्ची को 108 एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची इलाज के बाद सुरक्षित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


