
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्षगांठ के अवसर पर कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत मुंगेली में उत्कृष्ट पंचायत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय एवं जनपद पंचायत मुंगेली अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली की कुल 25 पंचायतों को विभिन्न योजनाओं में उल्लेखनीय कार्य करने पर स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें 05 पंचायतों को आवास योजना, 05 पंचायतों को मनरेगा अंतर्गत मोर गांव-मोर पानी अभियान, 05 पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन, 05 पंचायतों को पंचायत अभिलेख संधारण और 05 पंचायतों को बिहान योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र, सक्रिय महिला, लखपति दीदी और स्वच्छग्राही सहित कुल 125 लोगों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर राज्य के विकास की यात्रा पर भी चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सन 2000 में राज्य गठन के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने गरीबी, अशिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। जनपद पंचायत अध्यक्ष ने किसानों की आय में वृद्धि, वनवासियों और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, महिलाओं की भागीदारी से सामाजिक परिवर्तन और उद्योग-निवेश की नई संभावनाओं को राज्य की बड़ी उपलब्धियों के रूप में रेखांकित किया। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएँ और पुरुष प्रतिभागी शामिल रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


