खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से उत्तरप्रदेश के तीन फेरीवाले रहस्यमय तरीके से लापता हो गए हैं। सभी फेरीवाले उत्तरप्रदेश से गांव-गांव घूमकर कपड़े बेचने के लिए बीजापुर आये हुए थे। तीनों अलग-अलगइलाकों से गायब हुए हैं । जिसके बाद से उनके परिजन परेशान हैं, और और उनकी तलाश में दर दर भटक रहे हैं । लापता तीन लोगों में से दो लोगों को गायब हुए लगभग 45 दिन हो गए है, जबकि तीसरे व्यक्ति को गायब हुए 15 दिन हो गए हैं। इस मामले में नक्सलियों के अपहरण करने की भी आशंका जताई जा रही है, क्योंकि ये तीनों नक्सलियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों से उस समय गायब हुए हैं, जब ये कम्बल और तिरपाल बेचने उस इलाके में गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश निवासी अल्ताप और शोएब 45 दिन पहले कम्बल और तिरपाल लेकर बासागुड़ा के पूसबाका इलाके में बेचने गए हुए लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटे हैं, और तीसरा लापता युुवक इमरान भी समान लेकर 15 दिन पहले मद्देड़ क्षेत्र बन्देपारा गया हुआ था, और आज तक वापस नही लौटा है। अब ऐसी आशंका जताई जा रही है कि, शायद नक्सलियों ने शंका के आधार पर इन सभी का अपहरण कर लिया है। इसके बाद से उनके साथी और परिजन काफी परेशान है और उनकी तलाश कर रहे हैं दूसरी ओर साथियों और परिजनों ने नक्सलियों से अपील की है कि अगर ये तीनों उनके पास हैं तो वो उन्हें रिहा कर दें क्योंकि वो लोग जीवन यापन के लिए उत्तरप्रदेश से बीजापुर आये थे।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


