खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासकीय स्कूलों को शराब का अड्डा बनाया जा रहा है। आबकारी विभाग ने ऐसी ही एक सूचना पर कार्रवाई करते हुए सरगाँव थाना अंतर्गत ग्राम बावली स्थित स्कूल के कमरे में लगे ताला का तोड़कर बड़ी मात्रा में शराब जब्त किया है।
शासकीय प्राथमिक स्कूल में शराब रखे जाने की सूचना पर संभागीय उड़नदस्ता और मुंगेली आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। कमरे के ताला तोड़ ली गई तलाशी में 10 बोरी में कुल 480 पाव ‘गोवा’ ब्रांड शराब और 30 लीटर रेक्टिफाइड स्पिरिट बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि बरामद शराब मध्यप्रदेश का है, जिसे जिले में खपाने के लिए लाया गया था। मामले में आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। यह पहला मामला नहीं है, इसके पहले भी क्षेत्र के स्कूलों से शराब का जखीरा मिलने की घटनाएं दर्ज हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


