खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चर्चित बिरनपुर कांड में सीबीआई की जांच पूरी हो चुकी है। कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दिया गया है। अब इस मामले में गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज होंगे। गवाहों की गवाही के बाद इस मामले में कोर्ट फैसला सुनाएगा। लेकिन ये बाद की खबर होगी, आज की जो ख़बर वो है सीबीआई की चार्जशीट, जिसमें विस्तार से सीबीआई ने घटना विवरण प्रस्तुत करते हुए अपनी जांच की बिंदुओं को विस्तार से उल्लेखित किया।
बता दें कि सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में खुलासा करते हुए यह स्पष्ट किया है कि बिरनपुर कांड राजनीतिक हत्याकांड नहीं था। इसमें किसी भी तरह की कोई राजनीतिक साजिश सामने नहीं आई है। चार्जशीट में सीबीआई ने कहीं भी अंजोर यदु के नाम की भूमिका को उल्लेखित नहीं किया। जबकि विधायक ईश्वर साहू आरोप लगाते रहे हैं कि अंजोर यदु की भूमिका हत्याकांड के पीछे किसी न किसी रूप में रही है। बता दें कि 8 अप्रैल 2023 के दिन दो गुटों में हुए झगड़े के बीच भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। मामले ने तूल पकड़ा। विवाद को धार्मिक रंग देने के प्रयास भी हुए। कथित तौर पर झगड़ा बच्चों की मारपीट से शुरू हुआ। बवाल इतना हुआ कि गांव में कुछ घर जला दिए गए।
इसके 2 दिन के बाद गांव के ही रहीम (55) और उसके पुत्र ईदुल मोहम्मद (35) की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई थी। गांव में तो 2 सप्ताह तक कर्फ्यू लगा रहा। भुनेश्वर की हत्या मामले में भी 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


