खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी नवरात्रि पर्व के अवसर पर जगह-जगह गरबा का आयोजन हो रहे हैं। इसी दौरान बीती रात में एक आयोजन में मुस्लिम युवक की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई है। मुस्लिम युवक को मंच पर बुलाकर माता की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन और दंडवत प्रणाम कराया गया। इसके बाद तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण करने को भी कहा, जिसे युवक ने स्वीकार किया। जिसका विडियाें इन दिनाें वायरल हाे रहा है।
सक्षम संस्था के कुणाल चालीसगांवकर ने बताया कि आयोजन के दौरान पंहुचे मुस्लिम युवक को पूजन में शामिल कराया गया और प्रसाद भी खिलाया गया। आयोजन से जुड़े सदस्यों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और साझा किया है। उन्हाेने बताया कि गणपति रिसॉर्ट में रोटरी क्लब द्वारा गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इसी आयोजन में पहुंचे मुस्लिम युवक की जानकारी आयोजन समिति और हिंदू संगठनों के सदस्यों को मिली। इसके बाद युवक को मंच पर बुलाकर माता की प्रतिमा के समक्ष पूजन-अर्चन और दंडवत प्रणाम कराया गया। समिति सदस्यों ने उसे तिलक लगाकर प्रसाद ग्रहण करने को भी कहा, जिसे युवक ने स्वीकार किया। इतना ही नही युवक ने माता के जयकारे भी लगाए।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


