नक्सलवाद के अंत के साथ विकास की नई शुरुआत करेगी- महेश कश्यप
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरे के मुरिया दरबार में शामिल हाेकर इसे ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इस अवसर पर बस्तर के सभी जनप्रतिनिधियाें सहित मांझी, चालकी और मुखिया मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी पत्रकाराें से चर्चा के दाैरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने देते हुए उन्हाेने कहा कि केंद्रिय गृहमंत्री की उपस्थिति बस्तरवासियों के लिए गौरव की बात है। मुरिया दरबार में जब जनता अपनी बात रखेगी और देश के गृहमंत्री स्वयं सुनेंगे, तो बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक कार्रवाई की राह और मजबूत होगी।
उन्हाेने कहा कि बस्तर दशहरा हमेशा से सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से खास रहा है। उन्हाेने कहा कि बस्तर जैसे संवेदनशील इलाके में उनकी मौजूदगी को इसी वादे से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर प्रवास नक्सलवाद के अंत के साथ् नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास और सुरक्षा दोनों की नई शुरुआत करेगी। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि मुरिया दरबार केवल परंपरा का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह वह मंच है, जहां बस्तर की जनता अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखती है। सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या पर भी यहां चर्चा होती है। उन्हाेने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह ने साफ कहा है, कि 2026 तक देश से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया किया जाएगा। इस दाैरान जगदलपुर निगम महापाैर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, हरि साहू एवं अन्य माैजूद थे।


