खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ भाटापारा मोपका निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार सूर्यवंशी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मोहल्ले के दुर्गा पंडाल के पीछे बैठे हुए थे, तभी अचानक उसी इलाके का रहने वाला 25 वर्षीय कमलेश सूर्यवंशी, जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ था, ने उन पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजन दिनेश को तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन सरकंडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोपका क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


