खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग रायपुर ने संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 16 किलो 400 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये है, बरामद किया गया। यह कार्रवाई 29 सितंबर को रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सैलून साइडिंग के पास रात 10:15 बजे की गई।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार के मार्गदर्शन में RPF पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक ए. जेड. चौधरी, प्रधान आरक्षक वी.सी. बंजारे, आरक्षक घम्मन मीणा समेत अन्य साथ ही आबकारी विभाग के जिला आबकारी अधिकारी टैग बहादुर कुर्रे, निरीक्षक प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी, उप निरीक्षक नीलम सवर्णकार और प्रीति कुशवाह की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
आरोपी, मिथुन दिग्गल (26 वर्ष), निवासी ग्राम परमपंगा, टीटामाहा, जिला कंधमॉल, बटागुड़ा, ओडिशा, को दो बैग में 8 बंडल गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजे को बस के जरिए ओडिशा से रायपुर लाया था और ट्रेन के जनरल कोच के टिकट के साथ प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ले जाने की योजना थी।
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज किया है, जिसका अपराध क्रमांक 182/2025 है। गांजे को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को आज 30 सितंबर को विशेष NDPS न्यायालय, रायपुर में पेश किया जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


