खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवन लॉज में हुई एक सनसनीखेज वारदात से शहर में हड़कंप मचा गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लॉज के एक कमरे में ठहरी एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक मोहम्मद सद्दाम मूलतः बिहार का रहने वाला था और फिलहाल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की बिलासपुर की रहने वाली है, वह अपने प्रेमी सद्दाम के साथ लॉज में ठहरी हुई थी। बीते शनिवार 27 सितंबर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ। विवाद के दौरान उसने कथित तौर पर धारदार हथियार से अपने प्रेमी की गले पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कमरे को बाहर से बंद कर दिया और मृतक का मोबाइल अपने साथ ले गई। कमरे की चाबी उसने रेलवे ट्रैक पर फेंक दी। घटना के बाद नाबालिग लड़की अपने घर लौट गई और अपनी माता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने बिलासपुर पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने और जांच शुरू करने का काम तुरंत शुरू कर दिया। पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क कर रही है। वहीं, नाबालिग लड़की से पूछताछ जारी है, ताकि हत्या के पीछे के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी और दोषी के खिलाफ जल्द ही कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


