खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जनपद पंचायत नवागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कर्रा का निरीक्षण 23 सितम्बर को किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा एवं भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। मौके पर सचिव बुधराम कश्यप से कार्यों की प्रगति संबंधी जानकारी ली गई, किंतु उनका उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर जारी स्पष्टीकरण के जवाब को भी असंतोषजनक मानते हुए जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने इसके चलते सचिव बुधराम कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार सचिव बुधराम कश्यप द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का समुचित निर्वहन नहीं किया गया है। उनका आचरण लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में पाया गया, जो छत्तीसगढ़ पंचायत (आचरण) नियम 1998 के विपरीत है। सचिव बुधराम कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत नवागढ़ रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


