खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 41 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर उपस्थित थे।
जनदर्शन में आज ग्राम सरहर के उमशंकर चौहान द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ दिलाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम लोहर्सी निवासी अशोक कुमार द्वारा त्रुटि सुधार कराने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत बिरगहनी निवासी लकेश्वर महंत द्वारा राशनकार्ड बनवाने, तहसील अकलतरा के ग्राम कोटमीसोनार निवासी संजय सोनी द्वारा प्रोत्साहन राशि दिलाने, तहसील बम्हनीडीह निवासी ग्राम पिसौद के भागवत प्रसाद द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत लोन दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


