खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर की बेटियों ने एक बार फिर जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कर्नाटक के कोप्पल जिले में 28 सितंबर तक आयोजित आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी की यशस्वी सिंह (12 वर्ष बालिका वर्ग) और साक्षी सिंह चौहान (14 वर्ष बालिका वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर का नाम रोशन किया है। जबकि वेदांत साहू और कोमल ठाकुर ने भी शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया।
यह प्रतियोगिता इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन और कर्नाटक पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई। इसमें देशभर के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बस्तर की बेटियों ने दमदार खेल दिखाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इंडियन पेंचाक सिलाट फेडरेशन के सीईओ मोहम्मद इकबाल, अध्यक्ष किशोर यावले और सचिव तारीख जरगर ने विजेताओं को बधाई दी। वहीं छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष बाघ, कार्यकारी सचिव शेख समीर, मनीष निषाद और बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सचिव भगत सोनी, संरक्षक गौतम कुंडू, ममता पांडेय, मार्कण्डेय सिंह और के. ज्योति ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


