खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम छोटेगुडरा में धर्म परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों और ईसाई धर्मांतरित परिवारों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद रविवार को मोखपाल गांव में आदिवासियों ने एक बैठक आयोजित की जिसमं मोखपाल, बड़ेगुडरा, छोटेगुडरा, पखनाचूहा, भुसारास, एटेपाल, माहराकरका, दूधिरास जैसे 11 गांव के लोग बैठक में शामिल हुए। पुलिस और प्रशासन के लोग भी मोखपाल में हुई बैठक में विवाद न बढ़े इसके लिए कुआकोंडा थाने से पुलिस के जवान बैठक में मौजूद रहे, साथ ही प्रशासन की तरफ से नायाब तहसीलदार भी मौजुद रहे और लोगों से विवाद नही करने की अपील की, दंतेवाड़ा में इससे पहले भी धर्मांतरण काे लेकर कई बार विवाद हाे चुका है।
बैठक में हेमलाल, राजू कुंजाम सहित उपस्थित सरपंचों ने एक स्वर में अपने मूल धर्म को नहीं छोड़ने के लिए आह्वान किया। उन्हाेने बताया कि हम दो परिवारों को वापस मूल धर्म में ला चुके हैं । लेकिन ग्राम मोखपाल, जरिपारा, राउतपारा में बड़ी तादाद में आदिवासी परिवार ईसाई धर्म को अपना चुके हैं, अब छोटेगुडरा में भी 6 परिवार धर्म परिवर्तन कर चुके हैं, यह चिंता का विषय है। बैठक में धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को भी इस बैठक में बुलाया गया था, लेकिन दाे परिवाराें काे छाेड़कर अन्य ईसाई धर्मांतरित लोगों ने वापस मूल धर्म मानने की सहमति नहीं दी । रविवार देर शाम तक बैठक चलती रही, पुलिस और प्रशासन की माैजूदगी के कारण काेई विवाद की स्थित निर्मित नही हुई।
विदित हाे कि पूरा बस्तर संभाग ईसाई धर्मांतरण मामले काे लेकर संवेदनशील क्षेत्र बन गया है। यहां राेजाना ईसाई धर्मांतरण काे लेकर विवाद हाेते रहते हैं। उत्तर बस्तर के इलाकाें में ग्राम के सभी प्रवेश द्वारा में ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर बकायदा बैनर लगाकर ईसाई धर्म के लाेगाें एवं पादरियाें काे गांव में प्रवेश के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं ईसाई धर्मांतरित परिवार के किसी भी सदस्य की माैत हाे जाने पर उसका अंतिम संस्कार गांव में करने नही जाता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


