खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अबूझमाड़ में जिला बल,आईटीबीपी 53वीं बटालियन और बीडीएस की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान के दौरान आज साेमवार काे कोड़लियर मिचिंगपारा के जंगल में आईईडी की आशंका होने पर बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) टीम ने तलाशी में नक्सलियों के विस्फोटक सामग्री, लिथियम बैटरी, बूबी ट्रैप स्विच, वॉकी-टॉकी चार्जर, बैटरी वायर, नक्सली वर्दी और नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई है।
नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि बरामदगी स्थल के आस-पास कुतुल एरिया कमेटी के सक्रिय नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका है। ये नक्सली सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से विस्फोटक लगाते हैं। पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियां लगातार सघन सर्चिग और डी-माइनिंग ऑपरेशन चलाकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


