शारदीय नवरात्रि 2025 में इस साल भक्तों में हर तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आज 29 सितंबर को नवरात्रि की सप्तमी तिथि है, लेकिन कई लोग आज अष्टमी तिथि मान रहे हैं। यहां दूर करें अपना कंफ्यूजन।
दरअसल इस साल शारदीय नवरात्रि में चतुर्थी तिथि का दोहराव होने के कारण नवरात्रि 9 के बजाय 10 दिनों की होगी, जिस कारण भक्तों में असमंजस की स्थिति पैदा हुई है और नवरात्रि का आठवां दिन होने के बावजूद सातवें दिन की पूजा मान्य है।
पंचांग के मुताबिक 28 सितंबर को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से सप्तमी तिथि की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन आज शाम 04 बजकर 31 मिनट पर होगा। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी।
उदयातिथि के मुताबिक आज के दिन आज शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि मान्य होगी, जोकि मां कालरात्रि को समर्पित है। इसलिए आज भक्त मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा करेंगे और महा सप्तमी का व्रत रखेंगे।
इसके बाद मंगलवार, 29 सितंबर को महा अष्टमी की पूजा होगी। बुधवार, 1 अक्टूबर को महा नवमी की पूजा होगी और 2 अक्टूबर को विजयादशमी या दशहरा के साथ पर्व का समापन हो जाएगा। कन्या पूजन अष्टमी और नवमी तिथि पर किए जाएंगे।
नवरात्रि के सातवें दिन का शुभ रंग नारंगी होता है और मां को गुड़ का भोग लगाया जाता है। पूजा के लिए मंत्र है- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्रीं कालरात्रै नमः’ और ‘या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


