खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर।जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत इंद्रावती नदी के बड़े पुल से नशे में धुत युवक ने छलांग लगा दी, मौके पर मौजूद एसडीआरएफ के जवानों ने युवक को डूबने से बचा लिया है। नदी में कूदने वाले युवक की पहचान सोरगांव निवासी जदूराम बघेल के रूप में हुई है। युवक को महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि रविवार सुबह एक युवक नया पुल पर पहुंचा और अचानक नदी में छलांग लगा दी। इस घटना की सूचना नगर सेना प्रभारी संतोष मार्बल को मिली। तुरंत संतोष मार्बल और एक अन्य जवान मोटर साइकिल पर रस्सी, लाइफ जैकेट और बचाव उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को इंद्रावती छोटे पुल के पास से सुरक्षित बाहर निकाला। युवक को तुरंत महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार चल रहा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


