खबर वर्ल्ड न्यूज-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। उस्लापुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की देर रात एक युवक की लाश संदिग्ध हालत में मिली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अग्रेसन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट निवासी गौरव सवन्नी (30 वर्ष) के रूप में की गई है।
परिजनों का कहना है कि गौरव शाम करीब 7.30 बजे घर से निकला था, लेकिन रात होते-होते उसका कोई पता नहीं चला। कुछ घंटों बाद रेलवे ट्रैक के पास उसकी क्षत-विक्षत लाश बरामद हुई। प्रारंभिक रूप से घटना सुसाइड का मामला प्रतीत हो रही है। यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुटने लगे।
पीएम रिपोर्ट में होगा मौत का खुलासा
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।
इस दर्दनाक घटना ने न केवल मृतक के परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि पूरे इलाके में भय और चिंता का माहौल बना दिया है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर गौरव की मौत के पीछे क्या राज छुपा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सच सामने लाया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


