खबर वर्ल्ड न्यूज-बीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 126वें संस्करण का प्रसारण आज पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक सुना गया। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे बीरपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में त्योहारों का शुभ दौर शुरू हो गया है। नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे पर्व पूरे देश में उल्लास और श्रद्धा से मनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस विजयदशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है और संघ के स्वयंसेवक हर संकट की घड़ी में सेवा भाव से कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें अमूल्य धरोहर बताया। साथ ही उन्होंने गांधी जयंती पर खादी खरीदने और 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उनके योगदान को स्मरण करने का आह्वान किया।
“मन की बात” कार्यक्रम के पश्चात मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमें संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र सेवा के महत्व से अवगत कराया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सभी को सीधे प्रधानमंत्री जी से जोड़ता है और नई प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुँचाना तथा आमजन को लाभान्वित करना हमारी प्राथमिकता है। सरकार पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में कार्यरत है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


