खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। सुहेला में दोस्तों के साथ दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए युवक का मर्डर हो गया है। आरोपियों ने उसे चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना शनिवार-रविवार के दरमियानी रात की है। मृतक की पहचान मुड़ापार निवासी गोपाल साहू के रूप में हुई है। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है। गोपाल साहू अपने दोस्तों के साथ सुहेला में दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए आया था। आज सुबह उसकी लाश मिली है। पेट, सीने और जांघों पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है।
शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार


